पसंद की सीट न मिलने पर विमान में ही धरने पर बैठ गईं साध्वी प्रज्ञा, कुमार विश्वास ने कसा तंज

12/22/2019 11:33:22 AM

भोपाल: राजधानी भोपाल से BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बयानबाजी नहीं कोई और वजह है। दरअसल स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आते वक्त प्रज्ञा सिंह ठाकुर पसंद की सीट नहीं मिलने से नाराज हो गईं। बताया जा रहा है कि जब विमान भोपाल पहुंचा तो वे विमान पर ही धरने पर बैठ गईं। लेकिन जानकारी के अनुसार उन्होंने 20 मिनट के बाद अपना धरना खत्म कर दिया।



दरअसल शनिवार की शाम बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिल्ली से भोपाल आ रही थीं। लेकिन इसी बीच सीट को लेकर उनका विवाद क्रू मेंबर से हो गया। बताया जा रहा है कि जो सीट उन्हें दी गई थी, विमान में दाखिल होने के बाद उसे बदल दिया गया। इस दौरान क्रू मेंबर के साथ काफी वाद-विवाद हो गया। शाम सात बजे विमान भोपाल में राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां पर सारे यात्री उतर गए, लेकिन प्रज्ञा नहीं उतरीं। इस बीच उनसे नीचे उतरने के लिए काफी अनुरोध किया गया, वे तब भी नहीं मानीं। बाद मे एयरपोर्ट डायरेक्टर के कहने पर वे फ्लाइट से नीचे उतरीं, और उतरते ही उन्होंने इसकी शिकायत डायरेक्टर से कर दी। हालांकि इस पूरे वाकये में 20 मिनट का समय लगा। जिसके कारण विमान देरी से दिल्ली के लिए रवाना हो पाया।



कवि कुमार विश्वास ने भी कसा तंज...
आपको बता दें कि डॉ कुमार विश्वास ने भी साध्वी प्रज्ञा के इस घटना क्रम पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। विश्वास ने लिखा है कि गोड़से की भक्ति करने वाले गांधी का रास्ता अपना रहे हैं।  

Vikas kumar

This news is Vikas kumar