''देश के लिए खतरा है राहुल गांधी की नेपाल यात्रा'', क्रिया की प्रतिक्रिया है हनुमान चालीसा: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

5/4/2022 6:47:04 PM

सीहोर (धर्मेंद्र राय): भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (pragya singh thakur) ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) की नेपाल यात्रा, देश के लिए संकट है। दरअसल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (pragya singh thakur), सीहोर में सवा करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन का लोकार्पण करने पहुंची थी।  बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि एक देश के pm नरेन्द्र मोदी (pm modi) और दूसरे pm पद के उम्मीदवार राहुल गांधी की विदेश यात्रा (foregin visit rahul gandhi) में अंतर बताते हुए कहा कि एक ओर देश के पीएम नरेन्द्र मोदी 18 - 18 घंटे काम करके देश को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर पीएम पद के उम्मीदवार राहुल गांधी, नेपाल में पब के अंदर दारू का गिलास हाथ में थामकर चीन की महिला जासूस से मिलते हैं। राहुल गांधी की विदेश यात्रा देश के लिए संकट है। 

क्रिया की प्रतिक्रिया है हनुमान चालीसा: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

वहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हनुमान चालीसा विवाद (hanuman chalisa dispute 2022) पर कहा कि सभी को आराधना करने की स्वतंत्रता है। लेकिन आराधना चिल्ला चिल्ला कर नहीं होती है। हनुमान चालीसा का पाठ इसी क्रिया की प्रतिक्रिया है। राजस्थान सरकार (rajasthan government) ने प्राचीन मंदिर तोड़ दिया। अगर उनमें दम है तो मजार को हाथ लगाकर बताए। औकात समझ आ जायेगी। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh