साध्वी प्रज्ञा 23 अप्रैल को भरेंगी नामांकन, इस तरह शुरू किया चुनावी प्रचार

4/18/2019 4:48:45 PM

भोपाल: कांग्रेस की ओर से भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय का नाम तो पहले ही तय हो गया था, लेकिन बीजेपी की तरफ से साध्वी प्रज्ञा का नाम आने के बाद मुकाबला दिलचस्प और कड़ा हो गया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। साध्वी प्रज्ञा सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह से अपना प्रचार-प्रसार कर रही हैं-
 


 

प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और वह अपना नामांकन 23 अप्रैल को दाखिल करेंगी। उनकी कोशिश हर क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने की होगी।




बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली थी और उसके बाद पार्टी ने उन्हें भोपाल से उम्मीदवार बनाया। दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों  में मतदान है। भोपाल में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 

 

 

suman

This news is suman