श्रद्धा मर्डर जैसी घटना हिंदू कभी नहीं कर सकता- साध्वी प्रज्ञा, ऐसी घटनाएं देश के लिए कलंक

11/24/2022 2:00:20 PM

भोपाल(विवान तिवारी): श्रद्धा मर्डर केस से देश भर में सनसनी फैली हुई है। इस मामले को लेकर अब राजनीति शुरु हो गई है। राजस्थान के सीएम गहलोत ने इसे आम घटना बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती है, वहीं भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इसे देश के लिए कलंक बताया है। वहीं सीएम गहलोत के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं का अपमान करती है।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि श्रद्धा के 35 टुकड़े करके विधर्मी ने फ्रिज में रखे और उसे एक-एक कर फेंका, यह सब एक योजना के तहत है। लव जिहाद का हमारे समाज में जहर फैल रहा है, वह देश के लिए एक कलंक है। इसको मिटाना और जागरूक करना, हम सबकी ज़िम्मेदारी है। क्योंकि हिन्दू कभी ऐसा नहीं करता है। इतनी विभत्स हत्या, इतनी नृशंसता ये कोई और नहीं कर सकता। यह सिर्फ लव जिहाद के जो अनुगामी है। वही कर सकते हैं। हमें अपने महिलाओं और लड़कियों को जागरुक करना होगा। इसके अलावा कुछ नहीं होता यह तो जिहाद होता है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि हमें हिंदू लड़कियों को जागरूक करना होगा। हमें लड़कियों के अंदर यह चीज जगानी पड़ेगी कि आप हिंदू हो तो शादी भी हिंदुओं में ही करो। लव कुछ नहीं होता है। लव तो अब जिहाद हो चुका है। पहले प्रेम होता था, प्रेम का मतलब समर्पण होता है। हम सन्यासी एक बात कहते हैं, हमारा जीवन इस प्रकार का हो जाता है कि जब हम प्रेम करते हैं तो अटूट प्रेम करते हैं और प्रभु को समर्पित हो जाते हैं।

meena

This news is Content Writer meena