साध्वी प्रज्ञा ने दी कमलनाथ के मंत्री को चेतावनी, कहा - अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा

5/1/2019 12:32:17 PM

भोपाल: प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह को भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने अब चेतावनी दे दी है। साध्वी ने कहा है कि, उनके बयान मर्यादा को पार कर गए हैं। उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है, अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा।

 

ये है पूरा मामला
दरअसल, मंत्री गोविंद सिंह ने मंगलवार को कहा था कि, प्रज्ञा ठाकुर लहार की सीधी-साधी लड़की थी। आरएसएस ने उसका ब्रेनवॉश कर बिगाड़ दिया है। गोविंद सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों ही भिंड जिले की लहार तहसील के रहने वाले हैं। इसके बाद, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गोविंद सिह मेरें बारे में क्या कहेंगे, उन्हें तो मेरे पिताजी ने ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया। राजनीति क्या होती है उन्हें मेरे पिता ने ही सिखाई, यहां तक की जब राजनीति के मंच पर गोविंद सिंह को मेरे पिताजी ही लेकर गए थे।



 

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह से हमारे परिवार के पारिवारिक संबंध अभी भी हैं। मैं उनसे चाचाजी कहती थी, लेकिन साध्वी बनने के बाद चाचाजी नहीं कहती। वो मुझे आंतकवादी कह चुके हैं। अब अति हो चुकी है, उन्हें चेतावनी देती हूं कि अब बर्दाश्त नहीं होगा। 

suman

This news is suman