महाकाल मंदिर पहुंची साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- दिग्विजय सिंह से कोई चुनौती नहीं

4/18/2019 11:06:38 AM

भोपाल:भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को टक्कर देने बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को चुनावी मैदान में उतार दिया है। जहां दिग्विजय सिंह चुनावी प्रचार में जोरों-शोरों से जुटे हैं, वहीं साध्वी प्रज्ञा महाकाल में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'दिग्विजय सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं हैं'।
 

उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'दिग्विजय सिंह मेरे लिए कोई चुनौती नहीं हैं। आतंकवाद, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार से त्रस्त लोगों के बीच जाकर अपनी बात रखूंगी। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है मैं इसके लिए पार्टी और नेताओं का शुक्रिया करती हूं।'




साध्वी प्रज्ञा को जीताने के लिए संघ ने कसी कमर
उधर साध्वी को जीताने के लिए बीजेपी सभी को एकजुट करने में लग गई है। प्रज्ञा की जीत के लिए संघ ने प्लान तैयार किया है। साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी सभी नेताओं को साथ चलने का संदेश दिया है। भोपाल में प्रचार के लिए नेताओं की टीम का गठन जल्द ही किया जा सकता है। 
 

suman

This news is suman