साध्वी प्रज्ञा पर हमलावर हुए कंप्यूटर बाबा, दिग्विजय सिंह के समर्थन में करेंगे रोड शो

5/7/2019 9:41:25 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव की बहुचर्चित सीट भोपाल पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इस महा मुकाबले में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस का गुणगान करने वाले कंप्यूटर बाबा अब दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतर आए हैं और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर जुबानी हमले भी बोल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने साध्वी प्रज्ञा की तुलना रावण से की है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।




कम्प्यूटर बाबा ने साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘साधु के कपड़े पहनने या भेष बनाने से कोई साधु नहीं हो जाता। रावण ने भी साधु का वेश धारण कर सीता का हरण किया था। कर्म करने से कोई साधु होता है, चुनाव लड़ने से नहीं। बीजेपी नेताओं ने साध्वी प्रज्ञा को बलि का बकरा बनाया है।’ वहीं पूर्व सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मीठा बोलकर सबको बेवकूफ बनाते हैं। बाबा ने शिवराज की तुलना ‘ठग’ से की है।



वहीं आज कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के विजय रथ को खुद संभाल रहे हैं। वे हज़ारों साधुओं के साथ प्रचार के लिए भोपाल में रोड शो करेगें। कंप्यूटर बाबा सात हजार संतों के साथ राजधानी भोपाल में डेरा डाल रहे हैं। संतों का तप तीन दिन चलेगा। 7,8 और 9 मई को कंप्यूटर बाबा भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में तप करेंगे और उनके साथ सात हज़ार से ज़्यादा साधु संत धूनी रमाएंगे। वो साधना कर दिग्विजय सिंह की जीत की कामना करेंगे। इस जप और तप का समापन 9 मई को होगा जब पूरे भोपाल में ये संत समाज रोड-शो करता निकलेगा। उनके रोड शो पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी।

 










 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR