'देशभक्त' बयान पर साध्वी प्रज्ञा की सफाई- गोडसे नहीं, मैंने उधम सिंह का अपमान नहीं सहा

11/28/2019 1:06:29 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता कर डिफेंस कमेटी से बाहर हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि मैंने उधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।


उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, कभी-कभी झूठ का बंबडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बंबडर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है । सत्य यही है कि कभी-2 झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन मे भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबण्डर मे लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।



गौरतलब है कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वालीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भाजपा ने कार्रवाई करते हुए उन्हें डिफेंस कमेटी से हटा दिया है। इसके साथ ही पार्टी से बाहर निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। 

meena

This news is Edited By meena