अब आसान नहीं BJP का किला भेदना, केंद्रीय संगठन ने संभाला साध्वी की जीत का मोर्चा

4/19/2019 5:36:58 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव में राजधानी भोपाल की नई पहचान बनने जा रही है। भोपाल की सियासी जंग लोकसभा चुनाव का कोई आम मुकाबला नहीं है। इस मुकाबले की पृष्ठभूमि इसे दिलचस्प बना रही है। सालों से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है, जिसे भेदने के लिए कांग्रेस ने दिग्विजय पर दांव लगाया है। हालांकि कांग्रेस और दिग्विजय के लिए इस अभेद किले को भेद पाना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि बीजेपी का केंद्रीय संगठन और संघ ने खुद साध्वी प्रज्ञा की मॉनिटरिंग करने का फैसला लिया है।



साध्वी के प्रचार की मॉनीटरिंग अब संघ करेगा 
दरअसल, हिन्दुत्व के सहारे जीत हासिल करने की फिराक में बीजेपी ने इस बार साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है। साध्वी प्रज्ञा ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की और उन्हें पार्टी द्वारा टिकट दिया गया है। समय कम है और कांग्रेस मालेगांव ब्लास्ट को भुनाने की तैयारी कर रही है, ऐसे में केंद्रीय संगठन और संघ ने साध्वी के प्रचार का मोर्चा संभाला है। चुनाव प्रचार और मैनेजमेंट समेत तमाम कामों की मॉनिटरिंग अब प्रदेश संगठन करेगा। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने इसके लिए पार्टी नेताओं को पल-पल की अपडेट देने को कहा है, ताकि रणनीतियों को और मजबूत कर सही दिशा देकर काम किया जा सके।



केन्द्र के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने तय किया है कि वह साध्वी के दिनभर के कार्यक्रमों,प्रचार-प्रसार और कार्यकर्ताओं से किए गए संवाद पर नजर रखेगा। हर सुबह इस सबकी समीक्षा की जाएगी और फिर केन्द्र को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों और चुनाव वॉर रुम पर नजर रखेंगें और दोनों की रिपोर्ट चेक करेंगें। इसके अलावा संगठन ने यह भी चर्चा की साध्वी के संबोधन और भाषण का तरीका क्या होगा। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। कांग्रेस को किस रणनीति के तहत घेरा जाए और जीत हासिल की जाए।



 

इन नेताओं को साध्वी के प्रचार-प्रसार का जिम्मा

  • प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह
  • मिलन भार्ग
  • महेश शर्मा
  • सुमित रघुवंशी

suman

This news is suman