लापता होने के 48 घंटे के बाद सतना के जंगलों में मिला SAF जवान का शव

6/25/2018 1:16:10 PM

सतना: डकैतों की तलाश में अपने साथी जवानों के साथ चित्रकूट नयागांव के जंगलों में गए SAF के जवान सचिन शर्मा का शव रविवार शाम बगदरा के बटोही जंगल में मिल गया है। शव को निकालने के लिए फाॉरेस्ट गार्ड्स की मदद ली गई। जवान की मौत किस परिस्थिति में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

तीन दिन पहले डकैतों के खिलाफ सर्चिंग अभियान में निकला SAF का जवान चित्रकूट नयागांव के जंगलों में लापता हो गया था। शुक्रवार को जब मझगवां पुलिस की पार्टी ने बगदरा घाटी के जंगल से बाहर निकलना शुरू किया तो कुछ दूर चलने के बाद सर्चिग टीम में शामिल SAF की 14वीं बटालियन का एक जवान दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस और SAF के जवानों ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

जवान सचिन का परिवार भी चित्रकूट पहुंच चुका है। शव मिलने की जानकारी उन्हें देर शाम तक नहीं दी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके निवास स्थान भिंड भेजने की तैयारी की जा रही है। जहां गार्ड ऑफ ऑनर देने की प्रक्रिया की जाएगी। 

suman

This news is suman