SAF जवान की गोली लगने से संदिग्ध मौत, दो दिन पहले किया था कंजरों से मुकाबला

5/1/2019 12:52:24 PM

मंदसौर: जिले में एक एसएएफ जवान की बुधवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। जवान का शव चौकी के बाहर सीतामऊ-सुवासरा मार्ग पर पड़ा मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि जवान की मौत बंदूक साफ करते समय गोली लगने से हुई है।
 

जानकारी के अनुसार, गांव खेजड़िया स्थित चौकी पर तैनात एसएएफ जवान रवि यादव की बुधवार सुबह 4 बजे खुद की रायफल साफ करते हुए गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी विवेक अग्रवाल, सीतामऊ एसडीओपी ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। आठ बजे जवान का शव सीतामऊ अस्पताल लाया गया।


 

गौरतबल है कि, दो दिन पहले ही रात में रवि यादव ने अपने एक साथी जवान के साथ मिलकर हथियारों से लैस कंजरों का मुकाबला किया था। कंजरों ने हवाई फायर व पथराव किया था। उसके बाद भी जवानों ने पीछा किया तो कंजर दो बाइक छोड़कर राजस्थान तरफ भाग गए थे। उसके दो दिन बाद ही जवान की गोली लगने से मौत मामले को संदिग्ध बना रही है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR