भाजपा को एक और बड़ा झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज सुधीर यादव ने दिया इस्तीफा

10/13/2023 12:43:14 PM

सागर: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ा झटका लगा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता सुधीर यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर इस्तीफे का ऐलान किया है। सुधीर यादव सागर जिले में यादवों के बड़े नेता हैं और उनके स्थिति पर से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  हाल ही में उनके पिता और पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने सुधीर यादव के साथ अन्याय होने की बात कही थी।

बता दें कि सुधीर यादव बंडा से भाजपा की टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन चौथी सूची जारी होने के बाद उनके बगावती तेवर देखने के मिले थे। उनके पिता व पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने 2 दिन पहले उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों के संपर्क में होने की बात कही थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुधीर यादव निर्दलीय या अन्य किसी पार्टी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

सुधीर यादव पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे हैं। लक्ष्मी नारायण यादव के सांसद रहते हुए साल 2018 में भाजपा ने सुधीर यादव को सुरखी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ाया था। तब वे गोविंद सिंह राजपूत से चुनाव हार गए थे। गोविंद सिंह राजपूत के भाजपा में शामिल होने के बाद सुधीर यादव बंडा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे।

meena

This news is Content Writer meena