Punjab Kesari MP ads

सागर पुलिस ने पकड़ा 100 किलो गांजा,92 पौधे किए जब्त

Sunday, Nov 24, 2024-09:42 PM (IST)

सागर। मध्य प्रदेश के सागर की छानबीला पुलिस ने रविवार को मौजा रूरावन में दबिश दी और गांजे की खेती को पकड़ लिया है, आपको बता दें की इस कार्रवाई में पुलिस ने 92 गांजे के हरे पौधे जब्त कर लिए हैं और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस रूरावन पहुंच गई और यहां पर एक आरोपी को पकड़ लिया। 

PunjabKesariमुखबिर ने पुलिस को बताया था कि एक व्यक्ति गांजे की खेती कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित की टीम ने मुखबीर के बताए गए स्थान पर दबिश दी, आरोपी का नाम नारान लोधी निवासी ग्राम मौजा बताया जा रहा है। पुलिस को आरोपी के खेत में 92 हरे पौधे लगे मिले जिनकी अनुमानित कीमत 3.37 लाख रुपए है पुलिस ने यह पौधे जब्त कर लिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News