सागर से भोपाल तक बनेगी फोरलेन सड़क, होगी यह सुविधा

9/2/2018 1:38:15 PM

सागर : जिले को राजधानी भोपाल से जोडऩे के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। यह सागर से वाया राहतगढ़, विदिशा, सांची, सलामतपुर से होते हुए भोपाल को जोड़ेगी। एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने तकनीकी सर्वे भी शुरू कर दिया है।

इसके निर्माण से सागर-भोपाल के बीच की दूरी तय करने में समय की बचत होगी। व्यापार सहित अन्य दृष्टिकोण से लाभ होगा। प्रदेश सरकार ने विजन-2018 में प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों को राजधानी से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया था। यही कारण है कि भारत माला परियोजना में सागर-भोपाल को शामिल किया गया है।

 

suman

This news is suman