सहेली को हैवान पिता के चंगुल से बचाया

7/18/2018 5:57:30 PM

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक लड़की ने बुद्धिमत्ता और साहस का परिचय देते हुए अपनी सहेली को उसके पिता के चंगुल से बचाया है। नाबालिग लड़की से उसका पिता तीन वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। आधारताल थाना प्रभारी अनिल गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी की वर्ष 2015 में करंट लगने से मौत हो गई थी।

अधेड़ के घर में दस वर्षीय बेटी तथा दो छोटे बेटे थे। पत्नी की मौत के बाद अधेड़ अपनी बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कृत्य करने लगा। बेटी ने मंगलवार को क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहेली से पिता की गंदी करतूत के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद सहेली ने पुलिस को डायल-100 में फोन कर घटना की जानकारी दी। डायल-100 बच्ची को लेकर थाने पहुंची।

आधारताल पुलिस ने 13 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर कल रात्रि प्रकरण दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

kamal

This news is kamal