जेसीबी वूमेन दमयंती सोनी का सपना होगा पूरा, जापान जाने में मदद करेगी साय सरकार
Saturday, Jun 29, 2024-07:58 PM (IST)

राजनांदगांव ( देवेन्द्र गोरले ) : राजनांदगांव की प्रसिद्ध जेसीबी वूमेन दमयंती सोनी छत्तीसगढ़ की पहली जेसीबी महिला ड्राइवर है। दमयंती सोनी अपने पति के मृत्यु के बाद अपने पति का जेसीबी चलाने लगी। इसके बाद से वह जेसीबी वूमेन के नाम से जानी जाती थी और प्रसिद्ध हो गई। दरअसल दमयंती के पति जेसीबी ड्राइवर थे। दमयंती ने बताया कि जब भी वह लंच में घर आते थे तब वह अपनी पत्नी को जेसीबी सीखाते थे। दमयंती को भी जेसीबी चलाने में बड़ा मजा आता था।
धीरे-धीरे दमयंती सोनी जेसीबी चालक महिला के रूप में राजनांदगांव में प्रसिद्ध हुई। फिर राजनांदगांव की जेसीबी एजेंसी दमयंती को जेसीबी एक्सपो में जेसीबी चलाने भेजते थे। जिसके बाद दमयंती बेंगलुरु, कोलकाता और कई बड़े शहरों में जेसीबी एक्सपो में विदेश के सामने हुनर दिखा चुकी थी पिछले साल उनका जापानी कंपनी जेसीबी एक्सपो ने जापान बुलाया था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नहीं जा पाई। इस बार फिर से उनको जापान जाने का ऑफर मिला लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नहीं जा पा रही।
गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने जनदर्शन के दौरान जेसीबी ड्राइवर दमयंती सोनी को बोला सामान पैक करें। मुख्यमंत्री ने मुझे आर्थिक मदद दी है और जापान जाने के लिए सामान पैक करने को कहा।