जान से मारने की धमकी पर सज्जन का साध्वी पर तंज, खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए दे रही हैं ऐसेे बयान

7/29/2020 5:05:38 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसते हुए कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर को राम मंदिर के भूमि पूजन में बुलाया नहीं गया है। इसलिए इस मामले में कैसे खुद को इन्वॉल्व करें उसका यह तरीका है।

PunjabKesari,  madhya pradesh, bhopal, sadhvi pragya, bjp, sajjan singh verma, congress

सज्जन सिंह ने कहा है कि मीडिया को इस तरह के बयान देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती हैं। प्रज्ञा ठाकुर खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए इस तरह के नए-नए तरीके ढूंढती हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस महिला का कोई भी विजन नहीं रहा है। भोपाल के लिए प्रज्ञा ठाकुर ने आखिर क्या किया है। प्रज्ञा ठाकुर ने सिर्फ एक धर्म से दूसरे धर्म के लोगों को लड़ाने का काम किया।

 

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है, उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर दी उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। धमकी देने वाले ने कहा है कि हनुमान चालीसा करवाओ पर जिंदा नहीं बचोगे। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने कमला नगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News