मोहन यादव पर बरसे सज्जन सिंह वर्मा, महात्मा गांधी के पैर की धूल भी नहीं हैं इन जैसे कीड़े मकौड़े

Saturday, Jan 29, 2022-04:56 PM (IST)

इंदौर (गौरव अग्रवाल): पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के ट्वीट पर पलटवार किया है। सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि मोहन यादव की भाषा शैली गोडसे के वंशजों के समान हैं। जिनकी पीढ़ियों ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सेदारी तक नहीं निभाई है, वह आज महापुरुषों पर उंगली उठा रहे हैं। इन जैसे कीड़े मकोड़े नहीं जानते कि स्वतंत्रता का इतिहास कितने बलिदानों से लिखा गया है। यह कीड़े मकोड़े महात्मा गांधी के पैर की धूल के बराबर भी नहीं है।  

क्या था मामला 

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से गणतंत्र दिवस पर फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी। जिससे राजनीतिक गलियारों में विवाद खड़ा हो गया था। दरअसल मंत्री यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे। सरदार वल्लभभाई पटेल थे, परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे, ना ही देश के फर्जी चाचा थे, ना लोहे की महिला थी, ना ही कंप्यूटर के आविष्कारक थे। उच्च शिक्षा मंत्री की इस पोस्ट के बाद बवाल शुरू हो गया है दरअसल कांग्रेस पार्टी ने इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस ने की थी इस्तीफा की मांग 

कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी के नाम से चला रहे हैं । वहीं उनकी ही प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ बयान जारी कर रहे हैं। यहां कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि उच्च शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए। विरोध स्वरूप क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय के नीचे उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका गया। यहां भाजपा सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस मामले में विरोध स्वरूप एक ज्ञापन भी दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News