jinnah statement: कांग्रेस नेता का जिन्ना प्रेम! ''जिन्ना साहब'' कहकर बताया फ्रीमड फाइटर

5/28/2022 11:47:49 AM

मंदसौर (प्रीत शर्मा): कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जिन्ना (jinnah) को 'जिन्ना साहब' कहकर संबोधित करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान की बात कही है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा (congress leader) ने यह बयान मंदसौर में महंगाई और अघोषित बिजली कटौती (undeclared power cut) को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही है। इसके साथ उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (pm modi) पर भी निशाना साधा है।  

PunjabKesari

जिन्ना को बोला 'जिन्ना साहब'

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) ने मंदसौर के गांधी चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में हमारी पार्टी (कांग्रेस) ने कुर्बानी दी थी। उन्होंने गांधी परिवार (gandhi family) के इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की मृत्यु को बताते हुए कहा कि आजादी हमारे पुरखों ने दिलाई है। जिनमें महात्मा गांधी, नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल शामिल है। इन्ही नामी के क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आजादी की लड़ाई में जिन्ना का भी नाम ले लिया। सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) ने अपने बयान में जिन्ना को 'जिन्ना साहब' करते हुए संबोधित किया और उन्हे भी देश की आजादी में योगदान देने वाले पुरखों में जोड़ा। 

 

पीएम मोदी पर साधा निशाना 

कांग्रेस नेता ने यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी (pm modi) को निशाने पर लेते हुए दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री का बिना नाम लिए कहा कि, "ये पट्ठा" आजादी की 75वीं वर्षगांठ बना रहा है। "इसके बाप दादाओं ने किसी ने भी स्वतंत्रता के संग्राम में या आंदोलन में कभी हिस्सा नहीं लिया होगा।" सज्जन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों (great britain) के छक्के छुड़ाकर देश को आजादी दिलाई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News