सज्जन वर्मा बोले- सिंधिया के दोगले लोगों की बल्ले बल्ले, जिसने खून पसीने से पौधे को पेड़ बनाया वो चारों खाने चित्त

12/25/2021 6:51:32 PM

देवास(एहतेशाम कुरैशी): कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। निगम मंडलों की नियुक्ति में सिंधिया समर्थकों के दबदबे को लेकर सज्जन वर्मा ने कहा कि राजा, महाराजा बिक गए इसलिए कांग्रेस की सरकार गिर गई। आप तो समझ ही रहे हो कौन बिका....! और कौन राज्यसभा में गया....! कौन केंद्रीय मंत्री बना....!

उनके चेले चपाटियों को तो आज भी निगम मंडल में लिया और BJP का जो असली कार्यकर्ता था,जिसने खून पसीने से छोटे से पौधे को वृक्ष बनाया वो चारों खाने चित्त पड़ा है और सिंधिया के दोगले लोगों को सबको निगम मंडल में ले लिया है।

OBC आरक्षण मामले पर पर भी दिया बयान,कहा- पिछड़े वर्ग के आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव नहीं होने देंगे...साथ ही सभी वर्गो को आरक्षण का लाभ मिले, नया परिसीमन हो, रोटेशन प्रणाली का सही पालन किया जाये, नहीं तो हम चुनाव नहीं होने देगे। क्योंकि पिछड़े वर्ग और अन्य वर्ग के साथ शिवराज सिंह चौहान ने सौतेला व्यवहार किया है। इस प्रदेश ने तीन - तीन पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री दिए है। उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान और ये अपने वर्ग को और मप्र को न्याय नहीं दिला पा रहे है। रोटेशन प्रणाली का लागू नहीं किया जाना सवैधानिक अपराध है। शिवराज सिंह चौहान पर तो मुक़दमा चलना चाहिए।

meena

This news is Content Writer meena