समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव हुए कांग्रेस में शामिल

9/1/2018 1:15:00 PM

भोपल : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे प्रदेश की समाजवादी पार्टी को बडा झटका लगा लगा है। यही नहीं प्रदेश सचिव के साथ-साथ उनके कई समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। रामस्वरूप यादव का कहना है कि कि मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। मेरी नाराजगी समाजवादी पार्टी से नहीं है और ना ही मैने कहीं से टिकट मांगा है। प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव पिछले दिनों मध्य प्रदेश दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से फोन पर बातचीत की थी। बताया जा रहा था कि दोनों नेताओं ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा और अगले साल होने वाले आम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की थी। दोनों ही दल गठबंधन की रूपरेखा पर बात हुई। 


 

suman

This news is suman