शादी की शाही दावत के लिए सांभर का शिकार, 80 किलो कच्चे मांस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

2/19/2022 10:28:50 PM

पन्ना(टाइगर खान): पन्ना में तमाम प्रयासों के बाद भी वन्य प्राणियों का शिकार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार शिकारी वन्यजीवों का शिकार कर रहे है। ताजा मामला एक बार फिर पन्ना जिले की उत्तर मंडल से निकल कर सामने आया है। जहां शादी की दावत के लिए सांभर का शिकार किया गया। सूचना पर शादी वाले घर से वन 80 किलो सांभर का मांस जब्त किया है।

PunjabKesari

वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से जानकारी लगी थी कि कुछ लोग वन्यजीव सांभर का शिकार कर अपने घर में छिपाए हुए हैं। जानकारी लगने के बाद वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुऐ घर से करीब 70 से 80 किलो सांभर का मांस जप्त किया है। बताया जा रहा है कि इंद्रपुरी कॉलोनी अंतर्गत एक परिवार में 21 तारीख को शादी समारोह है जिसकी शाही दावत के लिए वन्य जीव सांभर का शिकार किया गया मुखबिर की सूचना के बाद  मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और उनके पास से कच्चा मांस सहित औजार भी बरामद किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News