लोकसभा चुनाव के लिए शिवराज को संघ ने चेताया, विस की तरह न हो इस बार चूक

3/14/2019 11:30:48 AM

ग्वालियर: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गहमा गहमी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दम खम से मैदान में उतर चुकी हैं। वहीं मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को संघ ने नसीहत दी है कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनाव में चूक नहीं होनी चाहिए। शिवराज बुधवार को यहां केदारपुर स्थित सेवा भारती धाम में सर संघचालक मोहन भागवत से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच लोकसभा चुनावों के साथ ही अन्य विषयों पर करीब आधा घंटे तक चर्चा हुई।



संघ की अभा प्रतिनिधि सभा में शामिल हुए देशभर के प्रांत प्रचारकों से मिला फीडबैक है। जिसके आधार पर संघ ने लोकसभा चुनाव में अपने स्वयंसेवकों को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाने को कहा है। मुलाकात के बाद श्री सिंह बैराड़ में भाजपा की विजय संकल्प अभियान यात्रा में शामिल होने रवाना हुए। 


 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR