MP में नई पहल, सरकारी नौकरी करने वाली पहली किन्नर बनी संजना सिंह

3/12/2019 12:25:35 PM

भोपाल: प्रदेश में संजना सिंह नाम की ट्रांसजेंडर सरकारी नौकरी पाने वाली पहली किन्नर बन गई हैं। किन्नर संजना सिंह को मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय और दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव की निजी सहायक बनाया गया है।



मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ट्रांसजेंडर को सरकारी नौकरी मिली है। सरकारी नौकरी मिलने पर संजना सिंह से मीडिया ने जब बात की तो उन्होंने कहा कि, 'सामाजिक कल्याण विभाग ने जो पहल की है वह उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का सुनहरा अवसर है।' अगर दूसरों को आरक्षण दिया जा रहा है, तो हमें क्यों नहीं?



बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था। अप्सरा महिला कांग्रेस के इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने कहा था कि वे अपने समाज की महिलाओं से मिलेंगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी। गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़ा एक बिल पारित किया गया था। इसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ भेदभाव पर पाबंदी लगाने और उन्हें लिंग पहचान का अधिकार देने के प्रावधान शामिल था।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR