कांग्रेस-भाजपा से आगे निकली सपाक्स, तैयार की प्रत्याशियों की पहली सूची

10/4/2018 2:11:32 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में नए राजनीतिक दल सपाक्स ने चुनाव मैदान में धमाकेदार एंट्री मारते हुए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट तैयार कर ली है। इस लिस्ट में पार्टी ने कई प्रशासनिक अधिकारियों को अपना प्रत्याशी बनाया है।

हाल ही में पार्टी का ऐलान करने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने में सपाक्स ने भाजपा-कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। पहली लिस्ट में कई रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं। टिकट देने में उन अफसरों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनकी उस इलाके में मज़बूत पकड़ है।



जानकारी के अनुसार सपाक्स की तैयारी कुछ पुजारियों और कर्मचारी नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतारने की है। जिन इलाकों में ब्राह्मण वोट ज़्यादा हैं, वहां से वो पुजारियों को टिकट देने का मन बना रही है। इसके लिए फीडबैक लिया जा रहा है।

Prashar

This news is Prashar