गैस्ट हाउस में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, BJP नेता था संचालक, गिरफ्तार

6/10/2019 4:47:45 PM

ग्वालियर: जिले की महाराजपुरा पुलिस ने शहर में धड़ल्ले से चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दीनदयाल नगर में संचालित सम्राट गेस्ट हॉउस में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि मुख्य आरोपी बर्जेश तोमर बीजेपी नेता है और मुरैना जिले की अम्बाह जनपद पंचायत का सदस्य है। पुलिस आरोपी से इसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।



पुलिस पूछताछ में ब्रजेश ने बताया कि उसने करीब सवा साल पहले 11 फरवरी 2018 को ये गेस्ट हाउस खोला था। गेस्ट हाउस का किराया 70 हजार रुपए महीना था। कुछ दिनों बाद ही उसने यहां देह व्यापार शुरू करवा दिया और सारी जिम्मेदारी शैलू तोमर और श्यामू तोमर को दे दी। वे ही ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे।



सोशल मीडिया से बनाया था जरिया
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि वे लोग ग्राहकों को फेसबुक और व्हाट्सएप से लड़कियों के फोटो पसंद करवाकर लोगों को उपलब्ध कराते थे। जब दीनदयाल नगर के सेक्टर AB  मकान नंबर 13 में संचालित सम्राट गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई तो वहां से उन्हें 3 युवतियां और चार युवक मिले थे जिनमें श्यामू और शैलू भी शामिल थे लेकिन ब्रजेश तब वहां नहीं था। पुलिस ने पता किया कि ब्रजेश मुरैना के भिडौसा का रहने वाला है। पुलिस ने दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पहले तो ब्रजेश ने जानकारी देने में आनाकानी की तथा राजनैतिक रसूख की धमकी देने लगा। लेकिन जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछा तो उसने सब बता दिया।



ब्रजेश ने बीजेपी की टिकट पर मुरैना की अम्बाह जनपद पंचायत से सदस्य का चुनाव लड़ा था और वे भी गए थे। उनके मुरैना के कई कद्दावर नेताओं से गहरे सम्बन्ध हैं। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

meena

This news is meena