raigarh news: छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

7/13/2022 5:19:33 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): 12वीं की एक छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सरिया थाना पुलिस (sariya police sation) ने प्रभारी प्राचार्य को धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया है। दरअसल शासकीय हाई स्कूल (high school) में पढ़ने वाली 12वीं की एक छात्रा पर आरोपी शिक्षक बुरी नियत रखता था। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी उसने दो बार छेड़खानी की कोशिश की थी।

PunjabKesari

आग लगाकर छात्रा ने किया था सुसाइड

12वीं की परीक्षा होने के बाद 18 जून को शिक्षक मृतिका के घर गया था और उसने प्रश्न पत्र में गलत विषय लिख देने की वजह से फेल होने की बात कही थी। इस बात से छात्रा काफी व्यथित थी और उसने देर रात अपने घर में केरोसिन छिड़कर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। विवेचना में शिक्षक के द्वारा छेड़खानी और घर जाकर गलत जानकारी देने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शशि कुमार स्वर्णकार को धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News