Video: सिंधिया ने कहा- कमलनाथ सरकार स्थिर, दिग्गी के दावे की जानकारी नहीं

3/3/2020 2:56:45 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): लोकसभा के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी नेता दिग्विजय सिंह के इस दावे का खंडन किया कि भाजपा नेता मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता ने बनाई है। सरकार जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की स्थिरता को खतरे की संभावना को रद्द कर दिया है।

PunjabKesari

दरअसल, सिंधिया एक दिवसिय दौरे पर ग्वालियर आए थे। इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने दिग्गी के विधायकों की खरीद फरोख्त वाले बयान पर किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि 'मुझे तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है' 'कांग्रेस की सरकार जनता ने बनाई है' सरकार जनता की भलाई के कार्य कर रही है। अच्छे कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार स्थिर है।

PunjabKesari

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा था कि भाजपा नेता कांग्रेस व बसपा के विधायकों को 25-30 करोड़ का लालच दे रहे हैं। 15 सालों से राज करने वाली भाजपा अब विपक्ष में बैठने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कर्नाटक मॉडल मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा। वे सबूतों के साथ दावा कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News