उड्डयन मंत्री बनते ही सिंधिया ने जबलपुर को दी बड़ी सौगात, विवेक तन्खा बोले- धन्यवाद

7/12/2021 11:55:24 AM

जबलपुर: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के उड्डयन मंत्री बनते ही मध्य प्रदेश को सौगाते मिलने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसके लिए शिवराज सरकार के साथ साथ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी सिंधिया की प्रशंसा की है। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी तन्खा का धन्यावाद किया है।



दरअसल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिल्ली-जबलपुर-सूरत को नई फ्लाइट schedule में शामिल की है। जबलपुर से दिल्ली और सूरत का सीधा कनेक्शन होने से मध्य प्रदेश व जबलपुर वासियों को बहुत लाभ होगा। इसी के लिए विवेक तन्खा ने सिंधिया का गुणगान करते हुए कहा कि उड्डयन मंत्री का पद ग्रहण के चंद दिनों में जबलपुर शहर को यह सौगात मिली है। इसके लिए सिंधिया का धन्यवाद। माधव राव भी हमेशा से ग्वालियर के बाद जबलपुर को प्राथमिकता देते थे सिंधिया से भी यही उम्मीद है। वहीं सिंधिया ने भी सांसद तन्खा का धन्यवाद कहा है।

meena

This news is Content Writer meena