‘शिवराज सिंह जी! देखिए MP की जनता बदलाव के लिए कितनी आतुर है’
9/7/2018 10:49:24 AM
भोपाल: बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक के बेटे द्वारा गोली मारने की धमकी के बावजूद गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हटा पहुंचे। यहां जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि धमकी के बाद विधायक खुद अपने बेटे को थाने लेकर पहुंची थी और उनके बेटे ने माफी भी मांगी थी।
दरअसल, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को दमोह के हटा दौरे पर थे। उनके स्वागत के लिए यहां भारी जनसैलाब उमड़ा। वहीं, दौरे के बाद सिंधिया ने ट्वीट कर हटावासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘हटा की वीर भूमि के बाद पवई में परिवर्तन रैली में कांग्रेस पार्टी को असीम स्नेह मिला। साथ ही ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। वक्त है बदलाव का’।
हटा की वीर भूमि के बाद #पवई में #परिवर्तन_रैली में मिला कांग्रेस पार्टी को असीम स्नेह एवं उमड़ा एतिहासिक जनसैलाब। वक़्त है बदलाव का! pic.twitter.com/l3neUrv5V2
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) September 5, 2018
अपने दूसरे ट्वीट में सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘हटा परिवर्तन रैली में उमड़े इस जन सैलाब का कोटि-कोटि आभार। शिवराज सिंह देख लीजिए मध्यप्रदेश की जनता अब बदलाव के लिए कितनी बेकरार है’
हटा परिवर्तन रैली में उमड़े इस जन सैलाब का कोटि कोटि आभार। शिवराज सिंह जी देख लीजिए मध्यप्रदेश की जनता अब बदलाव के लिए कितनी बरक़रार है। #परिवर्तन_रैली #वक़्त_है_बदलाव_का pic.twitter.com/jwcEMBzMsS
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) September 5, 2018
अपने एक अन्य ट्वीट में सिंधिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीतकर कांग्रेस की सरकार आने के बाद कृषि मंडी में किसानों का भुगतान नकद करेंगे। 10 दिन में कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हर पंचायत में गौशाला और व्यापमं रिश्वतखोर को जेल भेजा जाएगा।
मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कृषि मंडी में नगद करेंगे किसानों का भुगतान, 10 दिन में माफ होगा कर्ज, हर पंचायत में बनाएंगे गौशाला, व्यापम के रिश्वतखोर जाएंगे जेल। #परिवर्तन_रैली #वक़्त_है_बदलाव_का pic.twitter.com/wEj0m4pCyp
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) September 5, 2018