सिंधिया मेरे बेटे के समान हैं: दिग्विजय सिंह

11/7/2018 9:29:48 AM

भोपाल: कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में कुछ दिनों पहले सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर बहस की खबरें सामने आई थी। जिस पर अब दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, हम दोनों में कोई मनमुटाव नहीं है सिंधिया मेरे बेटे के समान हैं, वे काफी मेरा सम्मान करते हैं, इसलिए उनसे किसी भी प्रकार का विवाद होने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता है, ये सब बातें जो सामने आ रहीं थी ये मीडिया की बनाई हुई बातें थीं। यह बात दिग्विजय ने अपने निजी आवास में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

बता दें कि बीते दिनों जो खबरे सिंधिया और दिग्विजय सिंह को लेकर सामने आई थीं। उस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar