MP में कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं सिंधिया, पैनल में और नाम भी शामिल

8/22/2019 1:08:57 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आज दिल्ली में सीएम कमलनाथ की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के बाद नए अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान हो सकता है। अध्यक्ष पद की रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि पैनल में उनके साथ 3 से 4 नाम और भी हैं।


दरअसल, बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने दिन भर पार्टी के सदस्यों के साथ बातचीत कर प्रदेश के नए अध्यक्ष के लिए उनकी पंसद और राय जानी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जंयती समारोह में शामिल होने के लिए सीएम कमलनाथ दिल्ली गए हुए हैं। जहां चर्चा थी कि कार्यक्रम के बाद कमलनाथ सोनिया गांधी से मुलाकात कर अध्यक्ष पद के नाम का एलान कर सकते हैं। लेकिन अभी बावरिया ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया कार्यकर्ताओं और पदधिकारियो की राय की एक रिपोर्ट अब एक दो दिन में सोनिया गांधी को सौपेंगे।

सिंधिया दौड़ में सबसे आगे
दीपक बाबरिया ने बताया कि एक दो दिन में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय पर वो उन्हें रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष की दौड़ में 3 से 4 लोगों ही रह गए हैं। इससे पहले 10 से 12 नेता अध्यक्ष पद की रेस में थे। इसके साथ ही बावरिया ने माना कि अध्यक्ष पद की दौड़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया का मान सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने ने कहा रिपोर्ट देने के बाद अंतिम फैसला सोनिया गांधी को करना है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस महीने के अंत में नए अध्यक्ष पद के नाम का एलान हो सकता है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar