कुछ यूं मिले महाराज और राजा साहब, संगम की तस्वीरें लगा देगी अनबन की खबरों पर लगा विराम

2/24/2020 4:29:27 PM

गुना: इंतजार की घड़िया खत्म हुई। आखिरकार कांग्रेस के दो बड़े चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय गुना में एक दूसरे के रुबरु हुए। यहां दोनों ने बड़े प्यार और जोश के साथ एक दूसरे का हाथ जोड़कर स्वागत किया और फिर गले मिले। साथ ही फूलों की माला भी पहनाई। इस दौरान दोनों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। 


वहीं सिंधिया और दिग्विजय सिंह की गुप्त मिटिंग को लेकर चल रही खबरों पर भी विराम लग गया है। दोनों नेताओं के बीच कोई गुप्तवार्ता ना हो सकी। बताया जा रहा है कि समयाभाव के कारण यह मीटिंग टाल दी गई।

meena

This news is Edited By meena