हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप पर सिंधिया का ट्वीट, आरोपियों पर हो जल्द कार्रवाई

11/30/2019 2:57:06 PM

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हैदराबाद की 27 वर्षीय युवा महिला प्रियंका रेडी की दुष्कर्म के बाद जला देने की घटना की निंदा की है। उन्होंने ऐसे घिनौने कर्म करने वालों से समाज को सुरक्षित रखने की बात कही। सिंधिया ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि एक प्रतिभाशाली महिला के साथ घिनौने, क्रूर कृत्य के लिए अपनी जान गवाने से ज्यादा दुखद कुछ नहीं है। सिंधिया ने आगे लिखा कि हम जिस समाज में रहते हैं, ऐसे घिनौने कार्य समाज के लिए अभिशाप है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए इसे रोकने की जरूरत है।

 

एक अन्य ट्वीट में लिखते हुए कहा कि, 'समाज के विकास और विकास के लिए किए सभी प्रयास निरर्थक हैं, जब तक हम अपने लोगों के लिए एक सुरक्षित और उचित वातावरण बनाने जैसी बुनियादी बातों से जूझ रहे हैं।
पीड़ित परिवार से व्यक्त की संवेदना
उन्होंने हमारी न्यायपालिका पर विश्वास रखने से, मुझे आशा है कि इस मामले पर जल्द सुनवाई होगी और जल्द न्याय होगा। दोषियों को कानून की पूर्ण सीमा तक दंडित किया जाता है।



ये पूरा मामला
हैदरा बाद की 27 वर्षीय युवा महिला प्रियंका रेडी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेंगलुरु हाइवे पर बेरहमी से हत्या कर जिंदा जला दिया था। महिला पशु चिकित्सक थी और रात 8 बजे स्कूटी पंक्चर होने की वजह से बेंगलूर हाइवे पर गैंगरेप की शिकार हो गई। रेप को अंजाम देने वाले 4 युवक थे। हैवानियत की इंतहा यह थी कि आरोपियों ने डॉक्‍टर की लाश को जलाकर एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था। असल में महिला डॉक्‍टर रात में अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान रास्‍ते में उनकी बाइक पंक्चर हो गई थी। वारदात के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है हालांकि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

meena

This news is Edited By meena