सिंधिया बोले- MP में न शिवराज का जादू है न मोदी लहर, अब जनता देगी जवाब

11/11/2018 12:11:39 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूबे के मुख्या शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में मोदी जी और शिवराज जी का जादू खत्म हो गया है। प्रदेश में कोई लहर नहीं है। प्रदेश की सात करोड़ से अधिक जनता इस बार बीजेपी की उपेक्षा का जवाब देगी। अब जनता जान गई है बीजेपी फर्जी वादे करती है और जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार प्रदेश की जनता को विकास उन्मुख सरकार देंगे। सिंधिया ने यह बात एक इंटरव्यू में कही। 


 

गुटबाजी के चलते कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं हो पाया इस सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि, " मैंने हमेशा कहा है कि ऐसा समय आता है जब पार्टी मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करती है और कभी ऐसा समय भी होता है जब नहीं करती। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल इस रणनीति को अपनाते रहे हैं। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होना चाहिए। रही बात गुटबाजी की, पार्टी के तीन, चार बड़े नेताओं ने इसे खत्म करने की कोशिश की है। जिससे हम एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना सकें। यह जंग सत्ता पाने की नहीं है बल्की प्रदेश को शिवराज सिंह सरकार के पिछड़े पन से उभारना मकसद है।"

 

suman

This news is suman