MP में खाद और यूरिया संकट को लेकर सिंधिया ने लिखा केन्द्र सरकार को पत्र

12/22/2018 6:30:08 PM

भोपाल: प्रदेश में खाद और यूरिया की कमी को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसके चलते कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रदेश में यूरिया की सप्लाई को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में 23 लाख मीट्रिक टन यूरिया भेजने को लेकर पत्र लिखा है।  

 


बता दें कि प्रदेश के कई जिलों से किसानों के लिए खाद और यूरिया की आपूर्ती न होने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर जब पूरे प्रदेश से किसानों के प्रदर्शन की ख़बरें आईं तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तुरंत कृषि विभाग के अफसरों की बैठक बुला ली। इससे पहले अजय सिंह ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद सरकार ने मध्य प्रदेश के किसानों की खाद और यूरिया की सप्लाई जानबूझकर रोक दी है, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से केंद्र सरकार को परेशानी हो रही है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar