छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की दस्तक! पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

5/17/2023 1:32:21 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): राजधानी रायपुर में सोमवार और मंगलवार को चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान दिखे। खासकर दोपहर के वक्त ज्यादा गर्मी पड़ने से सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। आपको बता दें कि मई के महीने में इस सीजन का सबसे अधिक टेंपरेचर मंगलवार और सोमवार को रिकॉर्ड किया गया है।

पिछले 48 घंटे के दौरान सोमवार को जांजगीर चांपा में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मंगलवार को रायगढ़ जिले में 45 .1 डिग्री सेल्सियस से तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ मंगलवार को पूरे प्रदेश में टेंपरेचर बढ़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल भीषण गर्मी से लोगों को कितना सामना करना पड़ेगा।

छतीसगढ़ के ज़्यादातर सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है अगर मंगलवार की बात करे तो मंगलवार को सबसे अधिक तापमान रायगढ़ ज़िले में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मूंगेली 44.3, सरगुजा 41.6, कोरबा 42.2, जसपुर 41.1, रायपुर 42.2, बलोद 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में अब रोजाना तापमान बढ़ रहा है। इसके कारण लोगों को भारी गर्मी का अहसास हो रहा है। रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन जारी हो चुका है। इसके कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इस बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में आज से लगातार तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। वहीं आज राजधानी रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

meena

This news is Content Writer meena