डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हाथापाई, परिजनों ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

1/4/2021 11:49:40 AM

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): बड़वानी जिले के सेंधवा सिविल अस्पताल में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक्सीडेंट में घायल लोगों को सिविल अस्पताल लाया गया और घायलों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस पर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए और हमारे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर पटेल ने भी आरोप लगाते हुए कहा है मुझसे मारपीट की गई है।

दरअसल बड़वानी के सेंधवा रोड एक्सीडेंट में एक शख्स की मौत हो गई, और दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को सेंधवा अस्पताल लाया गया। इस बीच बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया और डॉक्टर से झुमा झटकी की गई। मृतक के परिजनों का आरोप है आधे से घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे इमरजेंसी ड्यूटी पर कोई डॉक्टर नहीं था। डॉक्टर को आने में आधा घंटा लग गया। जब तक हमारे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक्सीडेंट में घायल एक अन्य व्यक्ति जिसको पैर में गंभीर चोट आई हैं। उसका ट्रीटमेंट करके बेड पर लेटा दिया। लेकिन वह व्यक्ति दर्द से कराहते कराहते बेड से नीचे गिर गया। इसके बाद भी कोई भी डॉक्टर और वार्ड बॉय 10 से 15 मिनट तक उसे देखने नहीं आया। परिजनों द्वारा जब हंगामा किया गया तो वार्ड बॉय ने आकर उसे बेड पर लेटा दिया।  



वहीं इस पूरे मामले पर ड्यूटी डॉक्टर पटेल का कहना है कि एक एक्सीडेंट केस आया था जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। मुझे जैसे ही फोन आया मैं तुरंत आ गया। लेकिन परिजनों द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई। मेरे हाथ में कंधे में चोट आई है।

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari