मुरैना में धारा 144 लागू, भारी पुलिस बल तैनात

8/9/2018 6:03:06 PM

मुरैना : भारत बंद का आव्हान कतिपय संगठनों की ओर से किए जाने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लगा दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ा फ्लैगमार्च शहर के मुख्य मार्गों सहित दंगा प्रभावित क्षेत्रों में निकला। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को मुरैना में आरक्षण को लेकर हुए विवाद में रेलवे ट्रेक समेत कई शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। साथ ही कई अशासकीय संपत्ति की भी तोड़ फोड़ की थी।

जिला प्रशासन के अनुसार अब किसी भी स्थल पर बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस और सभाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में ये मार्च उत्तमपुरा, सिंघल बस्ती, रामनगर, गोटे का पुरा, इस्लामपुरा में निकाला गया। पुलिस का मानना है कि किसी भी कीमत पर असंवैधानिक गतिविधि आयोजित नहीं होने दी जाएगी।

 

 

rehan

This news is rehan