सिवनी में धारा 307 के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, दो जेल प्रहरी सस्पेंड

4/30/2020 5:28:28 PM

सिवनी (अब्दुल क़ाबिज़ खान): सिवनी जिला जेल में धारा 307 की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल की टॉयलेट में खुद के गमछे के सहारे झूल कर अपनी जान दे दी, जिसके बाद जेल के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 PunjabKesari, Madhya Pradesh, Seoni, Jail, section 307, Prisoner commits suicide, police suspension, jail guard

सर्किल जेल सिवनी में आज सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच एक कैदी जेल ने टॉयलेट में बल्ब लटकाने के लिए लगाई गई कील के सहारे खुद के गमछे से फांसी लगा ली। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में डूंडासिवनी थाना प्रभारी अमित विलास दाणी ने जानकारी देते हुये बताया कि सर्किल जेल सिवनी में धारा 307 के अपराध में चमरू ग्राम शिकारा थाना घंसौर निवासी ने सुबह जेल ही फांसी लगा ली। जब तक दूसरे बंदी इसे बचाने जा पाते तब तक इस कैदी की मौत हो गई। आरोपी को माननीय न्यायालय ने 8 वर्ष की सजा दी थी। जिसके बाद से वह माह नबंवर 2019 से सर्किल जेल सिवनी में सजा काट रहा था।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Seoni, Jail, section 307, Prisoner commits suicide, police suspension, jail guard

बता दें कि फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फांसी लगाये जाने की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना उपरांत ही स्पष्ट हो पायेगी। इस मामले को थाना डूंडासिवनी पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। कैदी की मौत के बाद केश लाल ककोडी और धनसिंह मरावी जो कि प्रहरी और मुख्य प्रहरी हैं उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News