धार के समीप एक ट्राले से 492 पेटी अवैध शराब जब्त

12/7/2018 4:09:35 PM

धार: पंजाब से आ रहे एक ट्राले से 42 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त की है। जांच करने पर पता चला है कि, यह अवैध शराब पंजाब के चंडीगढ़ से लाई गई थी। जिसे गुजरात पहुंचाया जाना था। इसी बीच पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने महू-नीमच मार्ग पर पर ही ट्राले को रोक लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धार जिले के महू-नीमच मार्ग पर सादलपुर फाटक पर 42 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर सादलपुर टीआई दिलीप चौधरी, एसआई अशोक लहरी को मौके पर भेजा। जिसके बाद वहां पर लावारिस हालत में एक कंटेनर मिला इसकी तलाशी लेने पर 492 पेटी शराब जब्त की गई। 

बता दें कि, यह शराब गुजरात या राजस्थान ले जाया जाई जा रही थी। जैसे ही पुलिस को इसके बारे में पता चला उन्होंने ट्राले को जब्त कर लिया। लेकिन उसके ड्राइवर व अन्य लोग फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने ट्राले की जांच की तो इसमें कुछ कागजात मिले जिससे यह बात सामने आई की, अवैध शराब इंपीरियल ब्लू ब्रांड की है जिसे पंजाब के चंडीगढ़ से गुजरात के किसी शहर में ले जाया जा रहा था। इन कागजों में हिम्मत सिंह, कालू सिंह पवार, गोपीपुरा देवली और बाबूलाल रामजस शर्मा चित्तौड़ के पते मिले है। पुलिस मामले की जांच कर शराब मालिकों का पता लगा रही है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar