वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक जैन भाभा का लंबी बीमारी के बाद निधन

1/19/2019 5:21:03 PM

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक जैन भाभा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। भाभा का इलाज राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कांग्रेस नेता भाभा जमीन से जुड़े नेता माने जाते थे। 

 


स्वर्गीय अशोक जैन भाभा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के साथ की। इसके अलावा वे सत्यनारायण अग्रवाल, रसूल अहमद और चतुरनारायण शर्मा के साथ काम करते थे। बता दें कि भाभा बीडीए के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar