Punjab Kesari MP ads

RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार को अंतिम विदाई, CM मोहन यादव ने भी दिया कंधा; संघ परिवार समेत भाजपा में शोक

Wednesday, Oct 07, 2026-10:53 AM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संघ परिवार और शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

PunjabKesari

बुधवार को उज्जैन के आराधना भवन में विनोद कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों, भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आराधना भवन से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

PunjabKesari

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विनोद कुमार से जुड़े अपने पुराने संस्मरण साझा किए। भावुक होते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि विनोद जी ने ही उन्हें उंगली पकड़कर चलना सिखाया था।

PunjabKesari

अंतिम यात्रा के बाद विनोद कुमार का अंतिम संस्कार उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और संघ से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। विनोद कुमार का निधन संघ परिवार के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News