गोलीकांड से कांपा ग्वालियर, बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपियों पर 10-10 का इनाम घोषित
Saturday, Aug 29, 2026-07:00 PM (IST)
ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर में बजरंग दल नेता के भाई विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने गोली सीधी सिर में मारी जिससे विवेक मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े भरे बाजार में हत्याकांड से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है। आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश लाला अग्रवाल, राहुल यादव और सौरभ यादव 24 घंटे बाद भी पकड़े नहीं जा सके है। लाल अग्रवाल और राहुल यादव के साथ सौरभ यादव ने विवेक मीणा की हत्या की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हजीरा पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 का इनाम घोषित किया है।

हत्याकांड के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हत्या में शामिल सौरभ यादव ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए हत्यारों के साथ बहुत सी रील्स बनाकर शेयर करता रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत सी रिल्स हैं जिनमें वह हथियारों के साथ दिख रहा है।

