शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई गई रिटायर होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की सेवा अवधी

4/27/2020 6:01:41 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संकट के बीच बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की सेवा बढ़ाई जा रही है। उन्हें तीन महीने की संविदा नियुक्ति दी जायेगी। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।



दरअसल मध्यप्रदेश कोरोना के खिलाफ शासन के अधिकारी और कर्मचारी भी जंग लड़ रहे हैं। जिसके चलते 30 अप्रैल को होने वाली रिटायरमेंट की अवधी बढ़ाई जा रही है। इन्हे तीन महीने की संविदा नियुक्ति पर रखा जाएगा। यह आदेश 30 अप्रैल 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर भी यह लागू होगा।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar