कटनी हादसा अपडेट: 16 घंटे के रेस्क्यू के बाद 7वां मजदूर सुरक्षित निकाला गया, बचाव कार्य जारी

2/13/2022 12:17:24 PM

कटनी (संजीव वर्मा): कटनी के स्लीमनाबाद में बरगी दांये तट नहर के लिए बनाई जा रही अंडर ग्राउंड टनल में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया था। टनल की मिट्टी धसनके से 9 मजदूर मलबे में दब गए थे। इस घटना को 16 घंटे से अधिक समय बीत चुका है और अभी तक 7 मजदूरों को कुशलता पूर्वक बाहर निकाला जा चुका है। सातवें मजदूर नंदलाल यादव को भी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया। बाकि के तीन मजदूरों को निकालने के प्रयास जारी है।

70 फीट गहरे गड्ढे में धसकी मिट्टी

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कटनी के स्लीमनाबाद में शनिवार शाम निर्माणधीन अंडर ग्राउंड टनल के निर्माण कार्य के दौरान किये जा रहे 70 फिट गहरे गड्ढे की मिट्टी अचानक धसक गई थी। इस घटना में काम कर रहे सभी मजदूर मलबे में दब गए। मलबे में 9 से 10 मजूदरों के दबे होने की संभावना है।

7 निकाले गए सुरक्षित 

घटना की जानकारी लगते ही जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने टनल बनाने वाली कम्पनी के अलावा एनएचआई टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू शुरू करवाया था। जानकारी के मुताबिक अभी तक 6 लोगों को निकाला जा चुका है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिर्फ एक व्यक्ति का पैर फैक्चर हुआ हैं।

बचाव कार्य जारी 

कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मुताबिक बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ की टीम जबलपुर से बुलाई गई है। टीम के मोर्चा संभालने के बाद अभी तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. जिनमें से रात 2 से 3 बजे के बीच सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना अंतर्गत ग्राम बड़कुर निवासी इंद्रमणि कोल और 34 वर्षीय विजय कोल को सुरक्षित निकाला गया है।

चार लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका 

अभी 4 लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी है। जिनमें 2 लोगों से बातचीत भी हो रही है। बाकि 2 के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। कलेक्टर के अनुसार एनडीआरएफ की टीम भी पहुंचने के बाद बचाव कार्य में तेजी आ जायेगी। मौके पर सुरक्षा के सभी उपकरण मौजूद है। लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस मंगवाई जा चुकी है। उन्होंने सभी मजदूरों को कुशलता पूर्वक निकलने के प्रयास की संभावना व्यक्त की है। स्लीमनाबाद की इस घटना को लेकर जिला प्रशासन सहित पूरा प्रदेश शासन गंभीर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल पल की अपडेट ले रहे हैं।

अंडर ग्राउंड टनल के निर्माण के निर्माण के दौरान हुआ हादसा 

गौरतलब है कि बरगी से रीवा के लिए बनाई जा रही बरगी दांई तट नहर का निर्माण का काम लंबे समय से जारी है। नहर निर्माण का वर्तमान कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित कटनी के स्लीमनाबाद में चल रहा है। नहर निर्माण के लिए स्लीमनाबाद के पास सलैया फाटक से खिरहनी गांव तक 11 किलोमीटर का अंडर ग्राउंड टनल का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण वैसे तो साढ़े तीन साल में पूरा हो जाना था कि आज 14 साल का समय बीत चुका है और काम भी जारी है।अभी कितने समय तक निर्माण कार्य चलेगा, यह कोई भी नहीं बता सकता। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh