Punjab Kesari MP ads

मारपीट करने की मिली तगड़ी सजा, 6 आरक्षक किए गए एक साथ सस्पेंड, हडकंप

Monday, Apr 20, 2026-06:23 PM (IST)

(ग्वालियर): मध्य प्रदेश के GRP एसपी ने एक बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में खाना सप्लाई करने वाले दो वेंडरों ने GRP नैरोगेज थाना पुलिस के आरक्षकों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए थे, इस पर अब कार्रावई हुई है और , 6 GRP आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है , जो एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

6 जीआरपी आरक्षकों का किया गया निलंबित

मामले को  लेकर रविवार को जीआरपी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर आई थी, इसके बाद जीआरपी एसपी ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जीआरपी के छह आरक्षकों- आशीष चौरसिया, मनोज जाट, योगेश जाट, विकास सोलंकी,निहाल सिंह और नमन जाट को निलंबित करके कड़ी कार्रवाई की गई है।

वेंडर अमित धाकरे और राघव सिंह ने जीआरपी आरक्षकों पर लगाया था आरोप

दरअसल मामला शनिवार रात का है। ट्रेनों में खाना सप्लाई करने वाले अमित धाकरे और राघव सिंह ने जीआरपी आरक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया। शिकायत में दोनों ने  कहा कि वो बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई कर लौट रहे थे, तभी जीआरपी स्टाफ ने उन्हें रोका। दोनों पक्षों के पहले विवाद हुआ फिर आरक्षकों ने मारपीट की।

हालांकि वेंडर्स ने इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं की थी और विवार को आपसी समझौता होने की भी खबर है लेकिन तब तक मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुका था। दोनों वेंडर्स का आरोप है कि आरक्षकों ने उन्हें बुरे तरीके से पीटा है और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल)ने ग्वालियर में अधिकारियों के साथ बैठक करके स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और जांच के निर्देश दिए। हालांकि वेंडरों पर कई  सवाल उठते रहे हैं,  कई बार बिना अनुमति या नियमों का धत्ता बनाकर भी ये प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में नजर आते हैं। हालांकि इस मामले में जीआरपी एसपी के निर्देश पर इन आरोपित 6 जीआरपी आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News