स्पा सेंटर्स में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट, 26 गिरफ्तार

12/28/2018 10:11:02 AM

भोपाल: भोपाल में गुरुवार देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा किया। शहर के पॉश इलाकों में स्पा सेंटर्स और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने एक के बाद एक ऐसे तीन सेंटर्स पर छापा मारकर 26 युवक- युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विदेशी युवती भी शामिल है। 



मिली जानकारी के अमुसार, गुरुवार देर शाम पुलिस ने चूना भट्टी, भरत नगर और शिवाजी नगर के मसाज पार्लर पर छापा मारा। पुलिस को बहुत दिन से सूचना मिल रही थी कि भोपाल शहर में मसाज और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर शाहपुरा, मिसरौद, हबीबगंज और चूना भट्टी थाना पुलिस की टीम तैयार की गई थी। इसमें एएसपी और सीएसपी सहित करीब 50 पुलिस वाले शामिल थे। 



पहली कार्रवाई चूना भट्टी इलाके में की गई। यहां रोजबेरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा तो 6 युवक और युवतियां मिले, इनमें विदेशी युवती भी शामिल है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने दूसरा छापा भरत नगर के हेवंस ब्यूटी पार्लर पर मारा। यहां भी पार्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। यहां से भी दर्जन भर युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस पुछताछ में जुटी है। 

 

suman

This news is suman