सांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दर्जन भर लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

9/23/2019 11:39:32 AM

रायसेन: रायसेन जिले के पर्यटन नगर सांची में रविवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान धंधे में लिप्त एक दर्जन से ज्यादा लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। 



SP मोनिका शुक्ला की टीम ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर सांची में संचालित होटल जैनश्री और टूरिस्ट लॉज पर एसपी मोनिका शुक्ला की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 12 से ज्यादा लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। जो होटल में कमरा बुकिंग कर जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने इनके परिजनों को भी थाने में बुलाया है।



होटल मालिक व मैनेजर पर FIR
होटल में जिस्मफरोशी के अलावा अन्य गैर-कानूनी कार्य भी किए जा रहे थे। इस धंधे में होटल मालिक और मैनेजर भी सहयोगी थे। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान लड़के-लड़कियों का कोई भी रिकॉर्ड होटल के रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इसलिए होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

meena

This news is Edited By meena