घर में सो रहे परिवार पर गिरा छज्जा, बच्चे की मौत

10/16/2018 2:26:53 PM

गवालियर: शहर के जनकगंज थाना स्थित माधवनगर में एक मकान का छज्जा गिर गया। मलबा पड़ोस के एक कच्चे मकान पर गिरा जिसमें दबकर 14 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्वालियर के माधवनगर गेट 2 के पास ये हादसा हुआ। यहां एक गली में नवरात्रि के मद्देनजर माताजी का पंडाल बना है।




इसी पंडाल के पास 14 वर्षीय विशाल बाथम और उसके परिजन अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी भूरा बाथन के मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे का मलबा नीचे सो रहे विशाल और उसके पिता हरिकिशन पर गिरा। जिससे दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए। लेकिन विशाल ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता हरिकिशन को अस्पताल में भर्ती कराया है। हरिकिशन को सिर में गंभीर चोट आई है। 

suman

This news is suman